फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: देर रात तक धंधरौल बांध में 80 प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के जलाशयों, नदियों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन सोमवार को भी जारी रहा। नाचते-झूमते श्रद्धालु जलाशयों के किनारे पहुंचे। विधि विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया। देर शाम तक धंधरौल बांध में 80 से अधिक प्रतिमाएं विसर्जित की गई थीं।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज, पन्नूगंज, रामपुर बरकोनिया, रायपुर थाना क्षेत्रों में स्थापित पूजा प्रतिमाओं का विसर्जन धंधरौल बांध में होता है। रॉबर्ट्सगंज नगर सहित कई इलाकों से रविवार को ही प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया था।
सोमवार को दोपहर बार से ही विसर्जन के लिए प्रतिमा लेकर आयोजक पहुंचने लगे थे। शाम छह बजे तक 80 प्रतिमाएं धंधरौल बांध में विसर्जित की गई थीं। इस दौरान बांध के किनारे सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन

सदर एसडीएम उत्कर्ष द्विवेदी, सीओ सदर संजीव कटियार फोर्स के साथ मौजूद रहे। उधर, शांति नगर, बीजपुर बाजार, सिरसोती व दूधहिया मंदिर आदि स्थानों पर पूजा पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन सोमवार को डीजे व ढोल नगाड़ों के साथ किया गया।
विसर्जन के दौरान महिलाओं व बच्चों का रेला लगा रहा। क्षेत्र में विसर्जन के दौरान दर्शकों में महाप्रसाद का वितरण किया गया। दर्शन पूजन व प्रसाद के लिए मोहल्ले में भक्तों का तांता लगा रहा। प्रतिमाओं का विसर्जन ठुरुकी, अजीर, बिच्छी सहित अन्य नदी, तालाबों में भक्तों ने किया।
विसर्जन के दौरान जगह-जगह पुलिस की टुकड़ी सुरक्षा व्यवस्था में चौकन्ना रहा। वही वालंटियर युवकों ने व्यवस्था का विशेष ध्यान रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। प्रभारी निरीक्षक सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर क्षेत्र में भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें