फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी तरह की समस्या पर तुरंत दें जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने शुक्रवार को पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ कस्बे में स्थित शहजादा उदय प्रताप सिंह इंटर कालेज का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने क्षेत्र के लोगों का आह्वान किया कि सरकार के जारी दिशा निर्देश और सोशल डिस्टेंस का पालन करें। किसी भी तरह की दिक्कत होने पर तुरंत प्रशासन और समाज के लोगों को अवगत कराएं। आने वाले त्योहार अपने घर पर ही मनाएं। कोरोना जैसी बीमारी से लड़ने के लिए समाज के हर वर्ग को मिल कर साथ चलना होगा। सोशल डिस्टेंस और मास्क का प्रयोग अवश्य करें। इस मौके पर पूर्व प्रमुख कृष्ण प्रताप सिंह, लाल बहादुर पांडेय, अशोक चौबे, भोला सिंह, अशोक चंद्रवंशी, कमलेश ओझा, गुड़िया वर्मा, बनारसी अंसारी, रामप्रवेश चौबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें