फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन का आरोप लगा किया सांकेतिक प्रदर्शन

विज्ञापन
ओबरा में एक पत्थर खदान पर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
ओबरा। बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में एक पत्थर खदान पर जमीदार बंशी कुमार ने रविवार को स्वीकृत जमीन से हटकर उसकी जमीन पर पट्टा धारक द्वारा अवैध खनन किये जाने का आरोप लगाते हुए सांकेतिक प्रदशर्न किया। प्रदर्शन करने वालो ने खनन विभाग पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए नारेबाजी भी की। प्रदर्शनकारियो ने बताया कि खनन अधिकारी सहित कुछ अन्य अधिकारियों की मिलीभगत से उनकी दो बिस्वा जमीन पर राजेश स्टोन बिल्ली मारकुंडी द्वारा अवैध खनन कर काट दिया गया। कहा कि सरकार के सख्त हदिायत के बाद भी अस्वीकृत जमीन को कब्जा कर बदस्तूर अवैध खनन कर सरकार को बदनाम किया जा रहा। इसकी निष्पक्ष जाँच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही कर पीड़ितों को हर्जाना दिलाया जाए। अन्यथा ग्रामीण आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालो में लाल बहादुर भारती, भूलन प्रसाद, मलुई देवी, तत्तनी देवी, पुष्पा देवी, तारा देवी, हीरावती देवी, दुलारी देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें