गुरमुरा वन क्षेत्र में सड़क के किनारे काटा गया बेशकीमती पेंड
- फोटो : SONBHADRA
डाला। ओबरा वन प्रभाग के डाला वन रेंज के गुरमुरा चौकी क्षेत्र से करीब आधा किलोमीटर दूर हाईवे के किनारे कीमती पेड़ों का अवैध कटान तेजी से चल रहा है। राजमार्ग के किनारे लगे कीमती पेड़ लगातार चोरी से काटे जा रहे हैं। गुरमुरा बीट के कर्मचारियों व वाचरों को वन संपदा की सुरक्षा करने के लिए क्षेत्र में गश्त करने के आदेश हैं, लेकिन कर्मचारी किसी व्यक्ति की सूचना पर ही कार्रवाई करने दौड़ते हैं। गुरमुरा बीट में करीब 30 से ज्यादा वाचर हैं, लेकिन कौन कहां है इसका कुछ पता नहीं। गुरमुरा बीट के वन दरोगा अभिषेक सिंह ने बताया कि पेड़ों के अवैध कटान की जानकारी नही है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।