फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: लड़की चाहिए तो 70 हजार दो और गोरखपुर से ले जाओ, मां बोली- पड़ोसी युवक मेरी बेटी को साथ ले गया था

Tue, 03 Oct 2023 09:20 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र जिले के एक गांव में लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण करने और फिर उसे गोरखपुर के एक होटल संचालक के हवाले करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने फोन कर कहा कि 70 हजार रुपये देकर गोरखपुर स्थित मिठाई की दुकान से लड़की को ले जाओ।
विज्ञापन
लड़की के घर वालों से मांगे 70 हजार रुपये - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण करने और फिर उसे गोरखपुर के एक होटल संचालक के हवाले करने का मामला सामने आया है। एसपी के निर्देश के पर पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी कार्यालय में पत्र सौंपकर बताया कि उसके पति मजदूरी करने बाहर गए हैं। उसकी बेटी बेटी को पड़ोस का रहने वाला युवक मंगल गत जुलाई में बहला फुसला कर कहीं भगा ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिली तो थाने में तहरीर, मगर कार्रवाई नहीं हुई।

आरोपी के माता-पिता ने दिया भरोसा

इस बीच 15 सितंबर को दो अलग अलग नंबरों से उसके भतीजे के मोबाइल पर फोन आया। सामने वाले ने फोन पर भतीजे को धमकी देते हुए कहा कि अपने पड़ोसी मंगल को बोलो कि 70 हजार रुपये देकर गोरखपुर स्थित मिठाई की दुकान से लड़की को ले जाए। जब उसने मंगल के पिता रामाशीष व रीता देवी से पूछताछ की तो वह उसे शांत कराते हुए लड़की को बुलवाने का भरोसा दिया।

विज्ञापन

अब उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। एसपी कार्यालय के निर्देश पर सदर कोतवाली पुलिस ने मंगल, रीता और रामाशीष पर अपहरण और जान से मारने की धमकी के आरोप में केस दर्ज किया है। परिजनों से लड़की के बंधक बनाने और बेचे जाने की आशंका भी जताई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें