फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: किराए के लिए किया परेशान तो मुकदमे में फंसाकर कर दूंगी जीवन बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/रामगढ़। पन्नूगंज थानाक्षेत्र के कसारी निवासी सरस्वती ने किराएदार पर जान से मारने की धमकी देने, गाली-गलौज करने और झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है। एसपी अभिषेक वर्मा से लगाई गई फरियाद में कहा है कि आरोपी का कहना है कि अगर उसने उसे किराए के लिए परेशान किया तो वह मुकदमे में फंसाकर उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। एसपी के निर्देश पर पन्नूगंज पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने प्रार्थना पत्र में बताया है कि रामगढ़ बाजार में उनका मकान है। उसके एक हिस्से में वह पति गणेश और पुत्र आदित्य साथ रहती हैं। शेष कमरों को किराए पर दे रखा है। उन्हीं में से एक कमरे में सुनीता अपने दूसरे पति रामचंद्र और बच्चों के साथ किराए पर रह रही है। आरोप है कि जब भी वह उससे किराया मांगने जाती है तो वह उससे गाली-गलौज करती है और जान से मारने की धमकी देती है। यह भी कहती है कि वह किराया नहीं देगी। अगर ज्यादा परेशान किया तो झूठे मुकदमे में फंसाकर जीवन बर्बाद कर देगी। बेटे की हत्या की भी धमकी देने का आरोप लगाया है। पन्नूगंज थाना प्रभारी श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें