फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: किसी का आधार लिंक नहीं तो कोई नहीं करा सका एनपीसीआई, पेंशन रुकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से वृद्धजनों को एक हजार रुपये महीने के दर से पेंशन दिया जाता है। पेंशनरों को बैंक एकाउंट से ई-केवाईसी, आधार सत्यापन कराने के लिए निर्देशित किया गया है। संबंधित बैंक में एनपीसीआई भी कराना अनिवार्य है। अति पिछड़े जनपद सोनभद्र के 9898 वृद्धजन आधार सत्यापन एवं एनपीसीआई नहीं करा सके हैं। ऐसे में यह पेंशनर पात्रता पूरी करते के बाद भी पेंशन से वंचित हैं। जनपद के दुरूह क्षेत्र के कई वृद्ध पेंशनर जानकारी के अभाव में जरूरी कार्य नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो सोनांचल में कुल 64548 महिला-पुरुष वृद्धजन पंजीकृत हैं, जिन्हें समाज कल्याण विभाग की तरफ से एक हजार रुपये हर माह पेंशन दी जा रही है। बीते माह विभाग की तरफ से 52770 वृद्धजनों के बैंक खाते में तीन माह की पेंशन भेजी गई है। शेष 11688 पेंशनरों को पेंशन नहीं मिल पा रहा है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो इसमें से करीब दो हजार पेंशनरों की मौत हो चुकी हैं। शेष बचे पेंशनरों में अधिकांश जिले के सुदूर इलाकों के रहने वाले हैं। इसमें अधिकांश वृद्धजन जानकारी के अभाव में आधार सत्यापन, ई-केवाईसी और बैंक खाते में एनपीसीआई नहीं करा पाए हैं। इसमें भी करीब चार हजार पेंशनर काफी पुराने हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि वृद्धा पेंशन से वंचित पात्र अपना आधार सत्यापन, ई-केवाईसी, बैंक खाते में एनपीसीआई करा लें। पेंशनर कहीं से भी ई-केवाईसी करा सकते हैं। इसके साथ ही वृद्धजन जिस बैंक खाते में पेंशन की राशि आ रही है, उस बैंक में जाकर एनपीसीआई करा लेवें। इसके बाद उनके बैंक खाते में पेंशन की राशि पहुंचने लगेगी। वहीं कई वृद्धजन ऐसे भी हैं, जिनका आधार कार्ड नहीं बनने से वह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।
कैम्प में 86 लाभार्थियों का हुआ सुधार
सीडीओ सौरभ गंगवार के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग की तरफ से कोन ब्लॉक के बागेसोती गांव में चार अक्तूबर को कैम्प लगाया गया था। इस कैम्प में गांव के 85 वृद्धजनों का ई-केवाईसी, आधार सत्यापन किया गया। इसमें 14 वृद्धजनों का एनपीसीआई भी किया गया। समाज कल्याण विभाग की ओर से अलग-अलग स्थानों पर कैम्प लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

आधार न बनने से पेंशन से वंचित
राबर्ट्सगंज नगर के ब्रह्मबाबा गली की रहने वाली रामपति (82) के मुताबिक उनका अभी आधार नहीं बना है। इस नाते वह वृद्धा पेंशन से वंचित रह जा रही हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए आधार जरूरी है और लोकल स्तर पर आधार नहीं बन पा रहा है। इससे परेशानी हो रही हैं।
ब्लॉक वार वंचित पेंशनरों की संख्या
ब्लॉक - संख्या
राबर्ट्सगंज - 2447
घोरावल -2415
चोपन - 2143
चतरा - 958
बभनी - 675
दुद्धी - 1393
म्योरपुर - 1036
नगवां - 603
निकायों में - 228
नोट: समाज कल्याण विभाग के आंकड़ों के अनुसार ब्लॉक वार पेंशन से वंचित लाभार्थी।
इसमें करीब 2000 पेंशनरों की मृत्यु हो चुकी है।
सोनांचल में 64548 वृद्धा पेंशन के लाभार्थी पंजीकृत हैं। इसमें 52770 पेंशनरों को ही पेंशन की राशि जारी की गई है। शेष लाभार्थियों की पेंशन ई-केवाईसी, आधार सत्यापन तथा बैंक खाते में एनपीसीआई नहीं होने से शासन स्तर से रोक दी गई है। लाभार्थी अपने ई-केवाईसी एवं एनपीसीआई करा लें। ताकि उन्हे पेंशन की राशि मिल सके।
विज्ञापन

- रमाशंकर यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी-सोनभद्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें