फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आग से दो परिवारों की गृहस्थी जली, पशु की मौत, दंपती झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल/रामगढ़। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को लगी आग में दो परिवारों की गृहस्थी जल गई। घटना में एक पशु की भी मौत हुई है। आग बुझाने में दंपती भी झुलस गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

पहली घटना पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बरबसपुर गांव की है। गांव निवासी लालचंद का मड़हा गांव में ही सड़क के किनारे था। बृहस्पतिवार की सुबह घर में कोई नहीं था। करीब 11 बजे अचानक मड़हे में आग लग गई। आग की लपटें देख ग्रामीण शोर मचाते हुए घटनास्थल की ओर दौड़े। करीब एक घंटे की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग से मड़हे में बंधी भैस की झुलसकर मौत हो गई। वहीं अंदर रखा राशन, कपड़ा, बिस्तर सहित अन्य सामान भी जल गए।
आग बुझाने की कोशिश में लालचंद का पुत्र धर्मेंद्र व उसकी पत्नी भी झुलस गए। दाेनों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा में चल रहा है।
दूसरी घटना घोरावल कोतवाली क्षेत्र के भरौली गांव की है। बृहस्पतिवार की सुबह मोती बिंद के तीन कमरों का टीन शेड और खपरैल के मकान से अचानक तेज धुंआ उठने लगा। रात में परिवार के सदस्य बाहर सो रहे थे। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक उसका पूरा गृहस्थी जलकर खाक हो गया। गृहस्वामी मोती बिंद ने बताया कि एक सप्ताह पहले उसने बेटी का विवाह किया था। घटना में उसका तीन कमरों का खपरैल का घर, बिस्तर, चौकी, कपड़े, अनाज, बर्तन, जरूरी कागजात समेत घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें