फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर के बाहर से बाईपास बनाने के लिए भरी हूंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। घोरावल से खलियारी तक प्रस्तावित स्टेट हाइवे के विरोध में रविवार को राबर्ट्सगंज के रेलवे फाटक के समीप व्यापारियों के साथ राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। नगर के बाहर से बाईपास बनाने की मांग की। मांगें पूरी न होने पर वृहद आंदोलन करने की चेतावनी दी। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार सोनी ने कहा कि नगर पालिका राबर्ट्सगंज क्षेत्र की घनी आबादी वाले मुख्य बाजार धर्मशाला- मेन चौक, रेलवे फाटक तक रोड केे दोनों तरफ करीब 15 हजार लोग आवास और दुकान बनाकर निवास करते हैं। स्टेट हाइवे बनने से हजारों लोग बेघर और बेरोजगार हो जाएंगे। कहा कि नगर के बाहर से बाईपास बनने से नगरवासियों को कोई परेशानी नहीं होगी। ग्रामीण इलाकों का भी विकास होगा। मानवाधिकार नगर अध्यक्ष सरदार अर्जुन सिंह और व्यापारी उमाशंकर ने कहा कि पीडब्ल्यूडी व्यापारियों को गुमराह कर रहा है। विभाग की ओर से एक तरफ सात मीटर मौखिक तो दूसरी तरह मध्य सड़क से 60-60 फीट पर स्टेट हाईवे बनाने की जानकारी दी गई है। प्रदर्शन में राजेंद्र मौर्या, उमाशंकर सोनी, अजय, दीपक, गोपाल, श्याम बिहारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें