फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: खेत जाते समय पति ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से किया हमला, महिला की मौत

विज्ञापन
शाहगंज में महिला की हत्या के बाद पोस्टमॉर्टम हाउस पर मौजूद परिजन। स्त्रोत: जागरूक पाठक - फोटो : Archive
विज्ञापन
शाहगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के महुअरिया जंगल में रविवार की रात लहूलुहान हालत में मिली अमरावती कोल (45) की अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई। वह सुबह पति के साथ बसखोरिया (गुरदह) गांव स्थित खेत पर जाने के लिए निकली थी। पुलिस के मुताबिक, रास्ते में किसी बात को लेकर विवाद होने पर पति ने उस पर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पुलिस ने पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजपुर गांव की कोलान बस्ती निवासी मुन्ना कोल बसखोरिया में बटाई पर खेती करता है। रविवार सुबह वह पत्नी अमरावती को साथ लेकर खेत पर जाने के लिए घर से निकला था। देर शाम तक दोनों के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान महुअरिया जंगल में रास्ते पर अमरावती लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। पति ने पहले कुछ लोगों के हमले की बात कही। घायल महिला को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। एएसपी ऑपरेशन ऋषभ रूणवाल ने बताया कि खेत पर जाते समय पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आवेश में आकर पति ने अमरावती के सिर और चेहरे पर लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण अस्पताल पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। मामले में पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें