फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोपी पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के मड़रा गांव के समीप शनिवार को घेराबंदी कर पुलिस ने आत्महत्या करने के लिए पत्नी को विवश करने के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाल बाल मुकुंद मिश्रा ने बताया कि 15 जून 2022 को सदर कोतवाली क्षेत्र के बरकरा गांव निवासी चमेली पुलिस को सूचना दी कि उसकी पुत्री सुनीता को दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों द्वारा जहर पिला दिया गया। इलाज के दौरान बेटी की मृत्यु हो गई। इस मामले में पुलिस ने हत्या व दहेज उत्पीड़न की धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना में साक्ष्य संकलन के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला सामने आया। कोतवाल ने बताया कि पत्नी के लिए आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने वाले आरोपी पति जसवंत को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें