फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के गजराजनगर में विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

मृतका के पिता मोहम्मद फिरोज निवासी गनियारी थाना बैढ़न जिला सिंगरौली ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री जेबा परवीन उर्फ काजल का निकाह पांच साल पहले पूर्व गजराज नगर निवासी आसिफ अली उर्फ गोलू से हुआ था। आसिफ लगातार बेटी को प्रताड़ित करता था। इससे आजिज आकर जेबा ने बीते दो जनवरी को अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी आसिफ सहित दो अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा पंजीकृत किया था। इस मामले में मंगलवार की सुबह पुलिस ने आरोपी पति आसिफ को डाला मोड़ गजराज नगर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें