फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत मामले में पति व ससुर गिरफ्तार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के खरुआंव में विवाहिता की संदिग्ध हाल में हुई मौत मामले में पुलिस ने शनिवार को पति व ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। खरुआंव गांव में बृहस्पतिवार को संदिग्ध हाल में घर के कमरे में निर्मला की लाश फंदे से लटकती मिली थी। मिर्जापुर जिला के लालगंज थाना क्षेत्र के बहुती गांव निवासी विवाहिता के पिता व रिश्तेदारों ने आरोप लगाया है कि उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। कई बार विवाद होने पर पंचायत भी हुई। घोरावल कोतवाली प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि मृतका के पिता सदानंद की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के बाद घोरावल के खरुआंव निवासी पति रजनीश और ससुर जयप्रसाद मौर्या को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें