फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दहेज हत्या मामले में पति व ससुर गिरफ्तार, भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मंगरमांड गांव में दर्ज दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका के पति और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। मंगरमांड गांव निवासी अर्चना देवी का शव बीते शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला था। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने पति, सास और ससुर पर दहेज उत्पीड़न तथा दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। पुलिस ने विवेचना के दौरान बुधवार सुबह कारीडांड आश्रम मोड़ से मृतका के पति रामसजीवन और ससुर कन्हैयालाल को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। मामले की जांच जारी है और विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें