बभनी। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण बुधवार शाम एक मकान धंस गया। परिवार के लोगों ने घर खाली कर दिया, जिससे बड़ा हादसा बच गया। असनहर निवासी अंजनी का मकान पिछले पंद्रह दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते प्रभावित हो रहा था। लगातार बारिश से मकान की नींव कमजोर हो गई थी और उसमें दरारें पड़ने लगी थीं। बुधवार शाम अचानक मकान धंसना शुरू हो गया और देखते ही देखते उसका एक हिस्सा बैठ गया। इसका अहसास होते ही परिवार के सदस्यों ने तत्काल घर खाली कर दिया। घर में रखा सामान भी बांस-बल्ली के सहारे बाहर निकाला गया।