फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा अस्पताल सील, दो का रिन्यू आवेदन निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। बिना रजिस्ट्रेशन और मानक के विपरीत संचालित निजी अस्पतालों पर कार्रवाई शनिवार को भी जारी रही। डीएम के निर्देश पर नोडल अधिकारी ने नगर व आसपास के इलाकों में संचालित विभिन्न अस्पतालों की जांच की। इस दौरान एक अस्पताल को सील कर दिया। तीन अन्य अस्पतालों पर भी कार्रवाई हुई। नोडल अधिकारी डॉ. जीएस यादव ने लाइफ लाइन हॉस्पिटल उरमौरा का निरीक्षण किया। अस्पताल बिना पंजीकरण संचालित हो रहा था। उसे को सील कर दिया। हिंदुआरी स्थित हेमचंद्रा हॉस्पिटल में निरीक्षण करने पहुंचे। वहां कोई डॉक्टर नहीं था। पैरा मेडिकल स्टाफ के पास डिग्री नहीं थी। अस्पताल का संचालन बंद करते हुए नवीनीकरण के लिए प्रस्तुत आवेदन निरस्त कर दिया गया। ग्लोबल सिटी हॉस्पिटल मधुपुर में निरीक्षण के समय डॉक्टर नहीं मिले। मानक के अनुरूप ओटी न होने पर ओटी बंद करते हुए चेतावनी जारी की गई। हिदायत दी गई कि जब तक चिकित्सक उपस्थित नहीं होते हैं, तब तक हॉस्पिटल का संचालन बंद रखें। सिटी हॉस्पिटल रॉबर्ट्सगंज में निरीक्षण के समय चिकित्सक मौजूद थे, मगर स्थान मानक के अनुरूप नहीं था। संचालक को चेतावनी जारी करते हुए इस स्थिति में पंजीकरण का नवीनीकरण न होने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें