फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुदूर अंचलों में मलेरिया की जांच करेंगी आशा

विज्ञापन
लोझरा में आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देते जिला मलेरिया अधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
अनपरा। अब सुदूर अंचलों में आशा कार्यकर्ता ग्रामीणों की मलेरिया की जांच करेंगी। जिला मलेरिया अधिकारी के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं को इसका विधिवत प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। पिछले महीने सुदूर सेंदूर-मकरा गांव में मलेरिया से तीन दर्जन से अधिक ग्रामीणों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग विशेष एहतियात बरत रहा है। ग्रामीणों की मौत के पीछे जांच की सुविधा व समुचित जागरूकता की बात सामने आई थी। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने गांव में तैनात आशा कार्यकर्ताओं से ही मलेरिया की जांच कराने का निर्णय लिया है। बृहस्पतिवार को भाठ क्षेत्र स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोझरा पहुंचे जिला मलेरिया अधिकारी धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने क्षेत्र में रहने वाली आशा कार्यकर्ताओं को मलेरिया जांच का प्रशिक्षण दिया। उन्हें मलेरिया के लक्षण के साथ प्रभावित लोगों से रक्त निकालने के साथ ही स्लाइड तैयार करने की जानकारी दी। आशा संगिनी गीता देवी के नेतृत्व में 24 आशा कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण लिया। स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं के मलेरिया की जांच करने से ग्रामीणों को सही समय पर जहां बीमारी का पता चल जाएगा। वहीं उन्हें जांच के लिए भटकना भी नहीं पड़ेगा। इस मौके पर स्वास्थ्य कर्मी सभाजीत प्रसाद, गैमन कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें