फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अधूरी रही समाधान की आस, 184 लोग आश्वासन लेकर लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले की चारों तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे त्वरित न्याय की उम्मीद लेकर पहुंचे 184 फरियादियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। कुल 214 शिकायतों में से सिर्फ 30 का ही निस्तारण हो पाया। अन्य मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए मौके पर जाकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

घोरावल में डीजाईजी आरपी सिंह, एएसपी आपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, एसडीएम अजय कुमार सिंह ने शिकायतें सुनीं। डीआईजी ने पुलिस से जुड़ी शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए कहा कि बिना मौके पर गए कोई भी मामला निस्तारित न करें। शिकायत का गुणवत्तापूर्ण समाधान होना चाहिए, ताकि फरियादी संतुष्ट हो। निस्तारण में किसी प्रकार की शिथिलता बरने पर संबंधित पर कार्रवाई होगी। यहां कुल 37 मामले आए, जिसमें 12 का निस्तारण हुआ। सदर तहसील में सीडीओ सौरभ गंगवार की अध्यक्षता में कुल 92 प्रार्थना पत्र आए। इसमें 14 प्रकरणों का निस्तारण हुआ। ज्यादातर मामले भूमि विवाद से संबंधित थे। इसमें पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर भेजने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर एसडीएम निखिल यादव, तहसीलदार सुशील कुमार आदि मौजूद रहे। ओबरा में एडीएम सहदेव कुमार मिश्र की अध्यक्षता में कुल 36 मामलों में चार का समाधान हुआ। इस मौके पर एएसपी कालू सिंह, एसडीएम श्यामलाल मौर्य आदि रहे। दुद्धी में एसडीएम सुरेश राय ने शिकायतें सुनी। कुल 49 मामले आए। एसडीएम ने कहा कि किसी भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण मौके पर जाकर, संबंधित पक्षों को सुनने के बाद ही करें। पक्षपात की शिकायत एवं पुष्टि होने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कुल 10 मामलों का समाधान हुआ। इस मौके पर डीपीआरओ विशाल सिंह, डीएफओ रेणुकूट स्वतंत्र कुमार, सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, पिपरी सीओ अमित कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें