फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: खेत में सिंचाई के लिए मोटर का तार जोड़ रहे होमगार्ड की करंट से मौत , परिवार में कोहराम

Wed, 29 Sep 2021 09:18 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र के टेढ़ा गांव निवासी मनोज यादव (40) दुद्धी कोतवाली में होमगार्ड के रूप में तैनात था। बुधवार सुबह अपने खेत की सिंचाई के लिए मोटर में बिजली का तार जोड़ रहा था। करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
घटना से परिवार में कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र के टेढ़ा गांव में बुधवार सुबह करंट की चपेट में आने से होमगार्ड मनोज यादव (40) की मौत हो गई। खेत में सिंचाई के लिए मोटर का तार जोड़ते समय वह करंट की चपेट में आ गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


टेढ़ा गांव निवासी मनोज यादव (40) दुद्धी कोतवाली में होमगार्ड के रूप में तैनात था। बुधवार की सुबह वह अपने खेत की ओर गया था। वहां सिंचाई के लिए मोटर चालू करने के लिए वह बिजली का तार जोड़ रहा था। असावधानी के कारण वह तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

सूचना पाकर परिजन और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव कब्जे में ले लिया है। मनोज काफी मृदुभाषी औऱ मिलनसार था। उसकी मौत से गांव में मातम है। पत्नी और बच्चे शव से लिपटकर विलाप कर रहे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें