फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव में हीरावती और शनि को मिली जीत

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज ब्लॉक में नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्य को प्रमाण पत्र देते रिर्टनिंग अधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो समेत कुल तीन पदों के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार को हुई। सदर ब्लाक के तियरा नायक से बीडीसी सदस्य पर हीरावती देवी ने जीत दर्ज की तो दुद्धी के हथवानी से शनि उपाध्याय निर्वाचित हुए। मेदनीखाड़ के ग्राम पंचायत सदस्य पद पर संजय ने महज दो मतों से जीत हासिल की। परिणाम की घोषणा के बाद समर्थकों ने फूल-मालाओं से लादकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

तीनों पदों के लिए बृहस्पतिवार को मतदान के बाद से ही प्रत्याशियों में नतीजे जानने की बेचैनी बनी हुई थी। शुक्रवार की सुबह आठ बजे से संबंधित ब्लाक परिसर में मतों की गिनती शुरू हुई। महज एक घंटे में ही परिणाम आने शुरू हो गए। सदर ब्लाक के तियरा नायक वार्ड से हीरावती देवी 149 मतों के अंतर से विजेता घोषित हुईं। हीरावती को 565 मत मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी आरती सोनकर सिर्फ 416 वोट ही प्राप्त कर सकीं। कुल 23 मत निरस्त घोषित किए गए। निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र दिया। समर्थकों ने फूल माला पहनाकर खुशी मनाई। दुद्धी: हथवानी वार्ड में बीडीसी सदस्य के उपचुनाव में शनि आनंद उपाध्याय ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरेंद्र सिंह को 27 मतों से हराया। कुल मतदाता 1253 में से 917 ने मतदान किया था। इसमें शनि आनंद को 338 मत प्राप्त हुए। दूसरे स्थान पर सुरेंद्र सिंह को 311 मत मिला। तीसरे स्थान पूर्व विधायक हरिराम चेरो के पुत्र रंगराजन चेरो को महज 197 मत ही मिल पाया। सफीक खां 37 मत और हिरामती को 02 मत प्राप्त किया। कुल अवैध मतों की संख्या 32 रही। दूसरी ओर मेदनिखाड़ गांव के वार्ड नंबर 02 वार्ड से सदस्य पद के चुनाव में संजय को 39 और रामसागर को 37 मत प्राप्त हुआ। तीन मत अवैध रहे। परिणाम आने के साथ ही जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवारों में जश्न का माहौल था तो वहीं हारने वाले उम्मीदवार निराश होकर अपने घर को लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें