सोनभद्र। हिंडाल्कों ने कोविड 19 से उपजे लॉकडाउन मेें अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी न कर्मचारियों की छटनी करेगी और न ही वेतन में कटौती करेगी। कंपनी ने लॉकडाउन पीरियड में काम करने वाले अपने स्थायी से लेकर संविदा तक सभी श्रमिकों तथा सुपरवाइजरों को इनाम स्वरूप सैलरी के अलावा एकमुश्त अनुग्रह राशि (प्रोत्साहन राशि) देने का ऐलान किया है। इस ऐलान के बाद से ही सभी कर्मचारियों में हर्षोल्लास का माहौल है। हिंडाल्को क्लस्टर के एचआर प्रमुख सतीश आनंद ने सर्कुलर जारी कर दिया है। इसमें इनाम स्वरूप वेतन से अलग एकमुश्त अनुग्रह राशि देने के ऐलान किया गया है। एचआर प्रमुख ने बताया कि यह राशि लॉकडाउन के दौरान प्लांट को निर्बाध रूप से चलाने में अपना अहम योगदान देने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में आगामी सैलरी के साथ दी जाएगी।