फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन थाना क्षेत्र के प्रीत नगर में राजमार्ग पर बृहस्पतिवार की शाम तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार को टक्कर मारने वाले वाहन को लेकर चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे प्रीत नगर में राबर्ट्सगंज की ओर से डाला की तरफ जा रहे बाइक सवार को रौंदते हुए वाहन निकल गया। हादसे में बाइक सवार राजेश कुमार मौर्या (48) पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी असाव जनपद गाजीपुर की मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार को राजेश अपने ससुराल मिर्जापुर पत्नी को लेकर गए थे। मिर्जापुर में पत्नी को छोड़कर राजेश बाइक से ही छत्तीसगढ़ जा रहे थे। रास्ते में हादसे के शिकार हो गए। थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाने के साथ ही घटना की जानकारी मृतक के परिवार के लोगों को दे दी गई है। बाइक में टक्कर मारकर भागने वाले वाहन की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें