फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हाईमास्ट लाइट एक साल से फुस, अंधेरे से गुस्साए व्यापारियों और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बभनी चौराहे की हाईमास्ट लाइट की मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
बभनी। विकास खंड मुख्यालय स्थित बभनी मुख्य बाजार तिराहे पर लगी हाईमास्ट लाइट पिछले एक साल से सफेद हाथी बनी हुई है। लाइट खराब होने के कारण पूरी बाजार रात होते ही अंधेरे के आगोश में डूब जाती है, जिससे स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस घोर लापरवाही के खिलाफ सोमवार को युवा समिति के नेतृत्व में ग्रामीणों और व्यापारियों ने चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया और लाइट को तुरंत ठीक कराने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि बभनी तिराहे पर करीब तीन वर्ष पहले लाखों की लागत से यह हाईमास्ट लाइट लगाई गई थी ताकि बाजार में सुरक्षा और रोशनी रहे। इस ब्लॉक मुख्यालय वाले मुख्य मार्ग से रोजाना क्षेत्र के बड़े अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का आवागमन होता है लेकिन एक साल से बंद पड़ी इस लाइट पर आज तक किसी जिम्मेदार की नजर नहीं पड़ी। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवा समिति के अध्यक्ष मिथलेश गुप्ता ने तीखा तंज कसते हुए कहा कि जब ब्लॉक मुख्यालय के मुख्य बाजार की हाईमास्ट लाइट का यह हाल है, तो अंदरूनी ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की हकीकत का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। इस दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही चौराहे को रोशन नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।प्रदर्शन में मुख्य रूप से वरुण कुमार, सुभाष शर्मा, मुस्तफा, प्रेम चंद शर्मा, शकील अख्तर, राम कुमार, मुलायम, अजीत शर्मा, अनवर सिद्दीकी सहित दर्जनों स्थानीय दुकानदार और युवा शामिल रहे। इस मामले में जब बभनी के खंड विकास अधिकारी उत्कर्ष सक्सेना से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है और तकनीकी टीम को निर्देशित कर बभनी तिराहे की हाईमास्ट लाइट की मरम्मत जल्द से जल्द करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें