घोरावल। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज न्यायमूर्ति डीके सिंह ने बृहस्पतिवार को शिवद्वार मंदिर में भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती का दप्तर्शन पूजन किया।शिवद्वार मंदिर के पुजारी अजय गिरी ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोपहर बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज न्यायमूर्ति डीके सिंह सपरिवार शिवद्वार मंदिर परिसर पहुंचे।मंदिर में उन्होंने सपत्नीक भगवान शिवशंकर एवं माता पार्वती का दर्शन पूजन किया। उन्हें दर्शन पूजन कराने का कार्य पुजारी अजय गिरी ने किया। इस मौके पर घोरावल सीओ रामआशीष यादव, शिवद्वार चौकी इंचार्ज राजेश सिंहआदि मौजूद रहे।