फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कार में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुर थाना क्षेत्र के सोहदवल गांव के पास बुधवार की शाम घेराबंदी कर पुलिस ने कार सवार तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। कार के अंदर से 40 किलो पांच सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर कार सीज कर दिया।
विज्ञापन

सीओ डॉ. चारू द्विवेदी के नेतृत्व में रायपुर पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर सोहदवल के पास गांजा लेकर जा रही कार को पकड़ लिया। पुलिस ने कार सवार तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। पूूछताछ में तस्करों ने बताया कि गांजा बिहार से लेकर मध्य प्रदेश बेचने जा रहे थे। एएसपी विजय शंकर मिश्रा न बताया कि पकड़े गए राजेश गुप्ता निवासी ग्राम बड़ोखर भरथीपूर थाना कोराव जनपद प्रयागराज, जवाहर लाल पटेल निवासी ग्राम होतीपुरवा थाना चाकघाट जनपद रीवा मध्य प्रदेश और विनोद कुमार यादव निवासी ग्राम चौधरना थाना अधौरा जनपद कैमूर भभुआ बिहार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर चालान कर दिया गया। एएसपी ने बताया कि कार से 40 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। कार को सीज कर दिया गया है।तस्करों को पकड़ने में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र यादव, आरक्षी सुनील यादव, जितेंद्र यादव, विपिन यादव, शमशेर बहादुर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें