फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षम बच्चों के लिए जीवन भर संघर्षरत रहीं हेलन

Sat, 27 Jun 2015 11:17 PM IST
बीजपुर(सं.)।
विज्ञापन
विज्ञापन
एनटीपीसी रिहंदनगर में राजभाषा अनुभाग की ओर से कर्मचारी विकास केंद्र के गौतम बुद्ध सम्मेलन कक्ष में शनिवार को समाजसेवी हेलन केलर का जन्म दिवस मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि धनवंतरि चिकित्सालय के डा. राजीव गोयल ने हेलन के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह आजीवन नेत्रहीन, बहरे और गूंगे बच्चों को सम्मानपूर्ण जीवन देने को लेकर संघर्ष करती रहीं। राजभाषा अधिकारी मिथिलेश श्रीवास्तव ने हेलन केलर के जीवनी पर कंप्यूटर के माध्यम से प्रस्तुति दी। उप महाप्रबंधक आरके मल्होत्रा ने हेलन से जुड़ी क्विज़ का आयोजन किया, जिसमें महावीर प्रसाद जैन, विनीता सिंह, किशोर कुणाल सिंह, महेश सिंह, ज्ञानचंद, विपुल रस्तोगी, गणेश गुप्ता ने भाग लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें