सोनभद्र। सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार ने मंगलवार को नगवां ब्लॉक के अस्पतालों का निरीक्षण किया। पीएचसी मऊकला पर फार्मासिस्ट राकेश सिंह, सीएचओ अजय सिंह अनुपस्थित पाए गए। पीएचसी चिचलिक पनौरा पर डाॅ. सचिन कुमार 21 दिसंबर से अनुपस्थित मिले। एएनएम सीमा देवी भी नदारद थीं। शौचालय अक्रियाशील था। पीएचसी खलियारी में चाैकीदार आशीष कुमार चौबे नदारद रहे। सीएमओ ने नगवां सीएचसी के अधीक्षक को संबंधितों से स्पष्टीकरण लेने व वेतन रोकने का निर्देश दिया।