फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीजो के बढ़ने से स्वास्थ्य व्यवस्था बेपटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले मे लगातार कोरोना संक्रमितों के संख्या में इजाफा होने से स्वास्थ्य व्यवस्था बेपटरी होने लगी है। हाल यह है कि जिला अस्पताल परिसर में बने कोविड अस्पताल भर्ती मरीजों को समय से पेयजल भी नही मिल रहा है। सोमवार को अस्पताल में भर्ती कुछ मरीजों ने भाजपा नेताओं से पानी नहीं मिलने की शिकायत की। भाजपा नेता अजीत रावत ने सीएमओ को मामले से अवगत कराया। तब जाकर पानी मिला। वहीं राबर्ट्सगंज समेत कई अस्पतालों में आक्सीजन की कमी हो गई है। इस नाते गंभीर मरीजों को भर्ती नही कर रहे है। अगर लोग अब भी कोरोना गाईड लाईन का पालन करते हुए संक्रमण से खुद को नही बचाएंगे तो आने वाले दिनो मे स्थिति भयावह हो जाएगी। एक तरफ जिले में लगातार दो सौ से ज्यादा मरीज आ रहे है। दूसरी तरफ स्वास्थ्य व्यवस्थाएं ध्वस्त हो चुकी है। अस्पतालों में बेड से लेकर ऑक्सीजन का संकट उत्पन्न हो गया है। राबर्टसगंज के कई बड़े अस्पताल आक्सीजन की कमी के चलते गंभीर मरीजो को भर्ती नहीं कर रहे हैं। ऐसा ही नजारा ओबरा, रेणुकूट,दुद्धी समेत अन्य कस्बों में संचालित कई अस्पतालो में भी देखने को मिल रहा है। कई निजी अस्पताल संचालक का कहना है कि जहां से ऑक्सीजन भरवा कर मंगवाते थे, वहा से ही नही मिल रहा है। वहीं सरकारी अस्पतालो की भी स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में लोगों को खुद की सुरक्षा करनी होगी। संक्रमण से बचने के लिए बेवजह घरो से बाहर न निकले। बहुत जरूरी होने पर निकले तो मास्क पहनकर या तो गमछे से चेहरा ढक कर ही निकले। वही भाजपा नेता अजीत रावत का कहना है कि कोविड अस्पताल में उनके एक परिचित भर्ती है । मरीजो को समय से शुद्ध पेयजल समय से नही मिल पा रहा है। इस मामले को सीएमओ समेत अन्य अधिकारियों के संज्ञान मे डाला गया तब जकर पानी उपलब्ध करवाया गया। उधर, ऑक्सीजन की कमी और मरीजोंको पानी समय से न दिए जाने के संबंध में सीएमओ डा. नेम सिंह से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होने मीटिंग मे होने की बात कह मोबाइल कट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें