फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीएल बनवाएगी चार सामुदायिक भवन

विज्ञापन
खड़िया में एमओयू करते महाप्रबंधक अमरनाथ पांडेय व अन्य - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनसीएल के खड़िया क्षेत्र एवं भारतीय को-ऑपरेटिव ग्रामीण विकास एवं निर्माण लिमिटेड, लखनऊ के बीच बुधवार को चार सामुदायिक भवन बनाने के लिये सहमति बनी। इस पर 43.12 लाख की लागत आएगी। समझौते पर एनसीएल की ओर से खड़िया क्षेत्र के महाप्रबंधक अमरनाथ पांडेय एव भारतीय को-ऑपरेटिव ग्रामीण विकास एवं निर्माण लखनऊ के महाप्रबंधक पवन कुमार पांडेय ने हस्ताक्षर किये । महाप्रबंधक ांडेय ने बताया कि भवन का इस्तेमाल वैवाहिक या अन्य कार्यक्रम, सार्वजनिक सभा तथा कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण शिविर के लिए किया जा सकेगा। इस दौरान मुख्य प्रबंधक (कार्मिक/ सीएसआर), एनसीएल मो. परवेज, स्टाफ अधिकारी (कार्मिक), खड़िया क्षेत्र एस सी राय तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें