फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर सीएचसी दुद्धी को हेल्थ एटीएम की सौगात

विज्ञापन
दुद्धी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हेल्थ एटीएम का निरीक्षण करते अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेें उपचार के लिए आने वाले मरीजों को अब कई प्रकार की जांच के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को क्षेत्र की जनता को हेल्थ एटीएम के रूप में दिवाली का बड़ा तोफा मिला।
विज्ञापन

जिले के अति पिछड़े व आदिवासी बाहुल्य इलाके में स्थापित सीएचसी दुद्दी में लोगों को बेहतर उपचार व जांच के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यहां मरीजों की बड़ी संख्या को देखते हुए हेल्थ एटीएम स्थापित करने की प्रकिया शुरू कर दी गई है। भारत सरकार के उपक्रम हिंदुस्तान एंटीबायोटिक लिमिटेड पुणे महाराष्ट्र की एक टीम रविवार को क्लाउड क्लीनिक मशीन यानि की हेल्थ एटीएम लेकर सीएचसी पर पहुंची। तकनीकी विशेषज्ञ तेजस व उदय कुमार ने इसे स्टाल करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. शाह आलम ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में उच्च तकनिकी से लैस हेल्थ एटीएम की स्थापना से क्लाउड क्लीनिक की सुविधा मिलेगी। इससे मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण में काफी सहूलियत मिलेगी। पूूूूूरी तरह से कम्प्यूटराइज्ड यह मशीन इंटरनेट के जरिये ऑपरेट होगी। इससे मरीज को जोड़ा जाएगा। महज दस मिनट में ही बीपी, सुगर, ऑक्सीजन, बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) समेत 40 से अधिक प्रकार की जांच हो सकेगी। जिसकी रिपोर्ट भी मौके पर ही प्राप्त हो जाएगी। इसमें कई प्रकार की जांच ऐसी भी है। जो पहले सीएचसी पर नहीं थी। उन्होंने कहा कि करीब एक पखवारे में क्लाउड क्लीनिक का सेटप तैयार हो जाएगा। इसके बाद आमजनों के लिए यह सेवा शुरू कर दी जाएगी। बताते चलें कि सीएचसी दुद्धी पर इसके स्थापना से लाखों की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें