फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी भुगतान के लिए प्रधान का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला। कूप निर्माण में काम किये मजदूरों ने रविवार को मजदूरी के भुगतान की मांग को लेकर कोटा प्रधान का घेराव किया। उनके खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। मजदूरों ने चेताया कि यदि मजदूरी का भुगतान जल्द नहीं किया गया तो वे चक्काजाम करने के लिए बाध्य होंगे। कोटा ग्राम पंचायत के मजदूर प्रदीप मौर्य, शिवशंकर यादव, राजकुमार केवट, बाबूलाल, रामधारी, नीरज कुमार, राजकुमार, बाले, चंद्रमा, वीरेंद्र, संगीता, इसरावती, कृष्ण कुमार, अशोक, बसंतू, रमाशंकर, शुद्धू ने बताया कि दर्जनों मजदूरों ने जून-जुलाई माह में कुआं मरम्मत का कार्य किया था। लेकिन करीब छह माह बीतने के बावजूद अब तक उनकी मजदूरी नहीं मिल सकी है। प्रधान बार बार सिर्फ आश्वासन देकर लौटा दे रहा है। मजदूरों ने जल्द मजदूरी के भुगतान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें