फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नशे में विवाद के बाद सिर कूंचकर हुई थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के बसौली गांव में दो दिन पूर्व हुई श्रमिक की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि नशे में धुत होने के बाद उसने वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बसौली गांव में नंदू बैगा का 26 मार्च को खून से लथपथ शव घर से कुछ दूरी पर खेत में पाया गया था। सिर कूंचकर उसकी हत्या की गई थी। पत्नी रामकली की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी थी। सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि गांव के ही राजमोहर उर्फ मोहनलाल बैगा और नंदू ने घटना के दिन साथ बैठकर शराब पी थी। नशे में ही किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी विवाद में राजमोहर ने पत्थर से सिर कूंचकर नंदू को मार डाला। बृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को उसके घर के पास से ही गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानेदही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद उसे संबंधित धाराओं में कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें