फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: उद्घाटन मैच में हरनाकछार ने विंढमगंज को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज। बूटबेढवा ग्राम पंचायत के आंबेडकरनगर स्थित खेल मैदान पर अंबेडकर युवा क्रिकेट क्लब की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन रविवार को हुआ। मुख्य अतिथि ने रवींद्र कुमार ने प्रतियोगिता की शुरुआत कराई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला मस्जिद क्रिकेट क्लब विंढमगंज और हरनाकछार की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हरनाकछार क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों ने 12 ओवर में 8 विकेट गंवा कर 121 रन बनाए। जवाबी में खेलने उतरी मस्जिद क्रिकेट क्लब विंढमगंज की टीम मात्र 36 रन पर ही ऑल आउट हो गई। संचालन कृष्ण कुमार भारती ने किया। विशिष्ट अतिथि भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार वर्मा, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राहुल कुमार रहे। इस मौके पर अमरेश भारती, संजय गुप्ता, मनीष मद्धेशिया, त्रिभुवन भारती , बलराम आदि मौजूद रहे।
टीचर्स प्रीमियम लीग में बभनी विजयी
सोनभद्र। टीचर्स प्रीमियम क्रिकेट लीग (टीपीएल) के प्रथम आयोजन का समापन डायट परिसर में हुआ। फाइनल में बभनी की टीम ने म्योरपुर को हराकर टीपीएल ट्राफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

मैच का प्रारंभ सदर विधायक भूपेश चौबे ने फीता काटकर किया। मैच में विजेता ट्राफी कामाख्या इंटरप्राइजेज के विनोद की ओर से, मैन ऑफ द सीरीज नवल बाजपेई, मैन आफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। समापन में मुख्य अतिथि भाजपा के जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता रहे। इस मौके पर किशुन, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अशोक त्रिपाठी, प्राथमिक शिक्षा संघ के उपाध्यक्ष अखिलेश गुंजन, अरविंद सिंह, राजकुमार, बभनी के शशांक, चोपन के मनोज आदि उपस्थित रहे। संचालन इंदू प्रकाश सिंह और कमेंट्री राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के नगवां ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप पाठक ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें