फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तीन दिन से आधे नगर की जलापूर्ति ठप, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए लगाए गए मुर्धवा पेयजल परियोजना से बीते तीन दिनों से आपूर्ति ठप है। लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। निहाईपाथर में लगे मुर्धवा पेयजल परियोजना में तकनीकी खराबी आ जाने से बीते तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। गर्मी में पेयजल की किल्लत से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। जल निगम की ओर से लगाए गए संयंत्र से आए दिन जलापूर्ति बंद होने से मुर्धवा, खाड़पाथर के लोगों के लिए पानी का इंतजाम करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पेयजल परियोजना में हुई तकनीकी खराबी को ठीक कराने का जिम्मा ओबरा निवासी एक संविदाकार को दिया गया है, जबकि नगर में ही कई लोग इस कार्य को करते हैं। इसके आए दिन परेशानी होती है। बृहस्पतिवार को जब स्थानीय लोगों की ओर से सोशल मीडिया पर पेयजल आपूर्ति ठप होने संबंधित बातें प्रसारित की जाने लगीं तो नगर पंचायत के जिम्मेदारों ने ओबरा से खराबी दूर करने वाले को बुलाकर उसे ठीक कराने की प्रक्रिया शुरू की। खराबी दूर होने के बाद पेयजल आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
इस संबंध में अधिशासी अधिकारी लल्लन राम यादव ने बताया कि पेयजल संयंत्र का रिले जल गया है, जो यहां उपलब्ध नहीं हो पा रहा है और उसे वाराणसी से मंगाया गया है। बृहस्पतिवार की देर रात तक आने की उम्मीद है। शुक्रवार से जल आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें