फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ओबरा के मार्ट में बिक रहा हलाल लिखा उत्पाद जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। हलाल लिखे उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध के बावजूद जिले में ऐसे खाद्य उत्पादों की बिक्री का मामला सामने आया है। जांच टीम ने ओबरा में दबिश देकर पांच सैंपल एकत्र कर सामग्री को सील कर दिया है।
विज्ञापन

सरकार ने प्रदेश में किसी भी उत्पाद पर हलाल प्रमाणन पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। खाद्य उत्पाद के साथ दवाओं पर भी लागू है। ऐसे उत्पाद के निर्माण, भंडारण, वितरण एवं विक्रय पर पूरी तरह से प्रतिबंध किया गया है। शासन के निर्देश पर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने ओबरा क्षेत्र के कई दुकानों और मॉल पर जांच की। टीम ने ओबरा नगर में स्थित एक मार्ट में हलाल प्रमाणन वाले खाद्य उत्पादों की बिक्री होते पकड़ा। सभी उत्पादों को सील कर दिया। इसके साथ ही अलग-अलग सामग्री के पांच सैंपल भी लिए। इस संबंध सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने बताया कि मार्ट में नियमों का उलंघन कर हलाल प्रमाणन वाले उत्पाद की बिक्री और भंडारण मिला है। इसे सील कर पांच सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें