फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हज यात्रियों को 18 मई को लगेगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में हज यात्रा 2023 को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी गई है। इस बार जिले के विभिन्न इलाकों से 37 हज यात्रियों हज के लिए जाएंगे। इस बीच विश्वभर में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में हज यात्रा पर जाने वाले सभी यात्रियों के टीकाकरण का निर्णय लिया गया है। ऐसे में 18 मई को टीकाकरण के लिए मदरसा दारूल उलूम गरीब नवाज (जामा मस्जिद), राबर्ट्सगंज में कैंप लगेगा। जहां पहुंचकर सभी को टीका लगवाने अनिवार्य किया गया है। यहां हज यात्रियों को हज पर जाने से पूर्व तैयारी के तहत बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे से टीकाकरण होगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राजेश खरवार ने कहा कि सभी हज यात्री हेल्थ कार्ड, पासपोर्ट की फोटो कॉपी, वैक्सीनेशन (कोविड) के दोनों डोज की कॉपी और दो फोटो पासपोर्ट साइज की अपने साथ लेकर जरूर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें