फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में उतरी थी बकरी को बचाने, पैर फिसला तो खुद डूबी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
चांगा गांव में मंगलवार की शाम कुएं में गिरी बकरी को निकालने के दौरान एक महिला का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। डूबने से महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कुएं से शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के चांगा गांव निवासी रीता देवी (30) पत्नी रविशंकर गोंड की बकरी कुएं में गिर गई थी। बकरी को निकालने के लिए वह कुएं में लगी लोही की सीढ़ी के सहारे उतर रही थी कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गई। कुएं में गिरने के बाद वह गहरे पानी में समा गई जिससे उसकी मौत हो गई। महिला के कुएं में गिरने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बाहर निकलवाया। पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें