फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: फुटबाल मैच सीनियर ग्रुप में ग्रीन हाउस व जूनियर में ब्लू हाउस अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित संत फ्रांसिस स्कूल में बालक वर्ग के लिए फुटबाल एवं बालिका वर्ग के लिए खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सीनियर ग्रुप फुटबाल मैच में ग्रीन हाउस, जूनियर ग्रुप में ब्लू हाउस अव्वल रहा। वहीं सीनियर ग्रुप खो-खो प्रतियोगिता में रेड हाउस और जूनियर ग्रुप में येलो हाउस विजयी रहे।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर रॉबर्ट सुनील नोरोन्हा ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मिन्नत खातून, प्रियांशू, एलेक्स डुंगडुंग और निशांत को अपने-अपने खेल समूहों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। खेल शिक्षक सृष्टिधर महतो और प्रीति सिंह ने खेल प्रतियोगिता का संचालन किया। प्रधानाचार्य ने खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक बताते हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें