फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्षियों के लिए पेड़ पर रखा दाना पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। तेज धूप को देखते हुए ब्लाक क्षेत्र के गुलालझरिया ग़ांव में युवक, महिला मंगल दल के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों के पेड़ की टहनियों पर पक्षियों के लिये दाना पानी का इंतजाम किया है। लोगों ने पेड़ पर बर्तन में दाना, पानी भरकर लटका दिया है, ताकि प्यास और भूख से इधर-उधर भोजन के तलाश में भटक रहे पक्षियों को राहत मिल सके। युवक मंगल दल के अध्यक्ष त्रिभुवन यादव ने ग्रामीणों से पक्षियों की सेवा की अपील की है। इस कार्य में अर्चिता देवी, अंजू कुमारी, रश्मि यादव, सुमित्रा, सावित्री, अनीता, अंजली देवी, सुनीता जायसवाल, पूनम देवी, अखिलेश कुमार, संजय यादव, विनोद सिंह, विजय कुमार, अजय सिंह, उमाशंकर, दयाशंकर, सत्यम कुशवाहा, जगदीश यादव, रविन्द्र यादव, विजय जायसवाल, मुकेश यादव आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें