शक्तिनगर। शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल दुर्गा वाहिनी एवं मंदिर के तीर्थ पुरोहितों द्वारा संयुक्त रूप से श्रीराम जन्म भूमि पूजन के अवसर पर मंदिर प्रांगण में धार्मिक अनुष्ठान, पूजन, महाप्रसाद वितरण के साथ राम रंगोली एवं दीपोत्सव मनाया गया। अयोध्या में जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमि पूजन किया टीवी पर प्रसारित हो रहे कार्यक्रम को देखते हुए तमाम राम भक्तों ने जय श्रीराम का नारा लगाते हुए जयघोष किया। देर शाम पूजन के पश्चात मंदिर प्रांगण में 101 किलो के महाप्रसाद का भोग एवं वितरण किया गया सायं काल राम रंगोली बनाई गई साथ ही पूरा मंदिर परिसर दीपों की जगमगाती रोशनी से चमक उठा।आयोजन के अवसर पर मंदिर तीर्थ पुरोहित पंडित वेदांती मिश्रा, पंडित दुर्गा प्रसाद शास्त्री, पंडित देवधारी राम, पंडित राम प्रताप मिश्रा, पंडित भैया राम, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका पद्मा श्रीवास्तव, विश्व हिंदू परिषद शक्तिनगर प्रखंड के अध्यक्ष संतोष राय, केवी मिश्रा , चिंतामणि जयसवाल, स्वरूप मिश्रा, बादल मिश्रा, शरद, सुरेश अग्रहरि, भारतीय जनता पार्टी शक्तिनगर मंडल मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे। महा भोग प्रसाद की व्यवस्था एवं वितरण सनी शरण द्वारा कराया गया संपूर्ण कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन मंदिर के प्राधिकृत पुजारी एवं बजरंग दल के जिला संयोजक हेमंत मिश्र ने किया।