रॉबर्ट्सगंज संकट मोचन हनुमान ,रामजानकी मंदिर के भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग।संवाद
ओबरा। नगर स्थित राम मंदिर मानस भवन के प्रांगण में शनिवार को श्रीराम सेवा समिति के तत्वावधान में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक चले महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद शाम छह बजे सुभाष चौराहा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में खीर का वितरण किया गया। समिति की ओर से बताया गया कि पिछले एक वर्ष से हनुमान मंदिर में प्रत्येक शनिवार शाम खिचड़ी भंडारे और प्रसाद वितरण का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इस सामाजिक और धार्मिक पहल की शुरुआत समिति के संस्थापक अजीत सिंह ने की थी। भंडारे में मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर किरण नंदिनी गिरी महाराज, रेणुकूट की पूर्व अध्यक्ष निशा सिंह, विजय प्रताप सिंह, शिवकुमार पहाड़ी बाबा, किन्नर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राधानंद गिरी आदि मौजूद रहे।