फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अनंत चतुर्दशी पर ब्रह्मबाबा का भव्य शृंगार, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित ब्रह्म बाबा का वार्षिक शृंगार समारोह भक्तिमय माहौल में आयोजित किया गया। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था, वहीं गर्भगृह को विभिन्न प्रकार के फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। मंदिर परिसर में हुए भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। रात आठ बजे बाबा के वार्षिक शृंगार की विधि शुरू हुई। प्रधान पुजारी आनंद शुक्ला ने विधि-विधान से बाबा का शृंगार किया। शृंगार के बाद आरती की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया और बाबा के जयकारे लगाए। श्रद्धालुओं ने बाबा को फल, फूल और मिष्ठान अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। प्रधान पुजारी आनंद शुक्ला ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी अनंत चतुर्दशी पर बाबा का वार्षिक शृंगार समारोह भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। रात नौ बजे से मंदिर परिसर में जागरण कार्यक्रम शुरू हुआ। भजन गायक सूरज गुप्ता समेत अन्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक भक्तिरस में डूबे रहे। इस मौके पर सूर्यकांत द्विवेदी, चंचल थर्ड, ध्रुवकांत द्विवेदी, राहुल केसरी, विकास चौधरी, सुधाकर, सुंदर केसरी, विकास, सचिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें