फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बकाया मानदेय व नियमितीकरण के लिए ग्राम रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते ग्राम रोजगार सेवक संघ(पंचायत मित्र)वेलफेयर एसोसिएशन संघर्ष स
विज्ञापन
सोनभद्र। ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 10 सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष विनय पांडेय ने किया। उन्होंने बताया कि रोजगार सेवकों का लगभग 10 महीने का मानदेय बकाया है, जिसके कारण उनके परिवारों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। बच्चों की शिक्षा, परिवार के भरण-पोषण और दैनिक जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि चार अक्तूबर 2021 को मुख्यमंत्री की तरफ से ग्राम रोजगार सेवकों के हित में की गईं घोषणाओं को अब तक लागू नहीं किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। चेतावनी दी कि यदि आगामी 15 दिनों के भीतर बकाया मानदेय का भुगतान, नियमितीकरण और अन्य मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेश संगठन के निर्देश पर एक जुलाई को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन में प्रदीप सिंह राणा, प्रशांत सिंह, वेद प्रकाश, मेराज अहमद, संतोष यादव, मिथिलेश, संजय कुमार, बाबूलाल, सतीश, गिरीश चंद्र, अशोक, भूपेंद्र यादव, सुनील सिंह, प्रदीप अग्रहरि आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें