फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्षियों के लिए किया दाना पानी का इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
वैनी। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की नगवां ब्लॉक इकाई ने रविवार को ब्लॉक मुख्यालय के आसपास गांवों में पक्षियों के लिए दाना पानी का प्रबंध किया है। इसका शुभारंभ ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष इंद्र नारायण सिंह ने ब्लॉक मुख्यालय पर किया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी संघ वर्षों से क्षेत्र में यह कार्य कर रहा है। बेजुबान पशु और पक्षियों के लिए आगे आना पुनीत कार्य है। मुख्यमंत्री ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का अनुरोध किया था। हम सब मानव का कर्तव्य बनता है कि इस लॉक डाउन में थोड़ा समय इन बेजुबान पशु पक्षियों को भी देना चाहिए। इस मौके पर ब्लॉक संरक्षक एवं जिला उपाध्यक्ष रामबाबू सोनी, महामंत्री चंदन कुमार, संगठन मंत्री रविंद्र प्रसाद, न्याय पंचायत प्रभारी श्याम बहादुर सिंह, सेमरिया के भाजपा बूथ अध्यक्ष रमाशंकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें