कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते चतरा ब्लॉक के पड़री गांव के ग्रामीण। संवाद
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। चतरा ब्लॉक के पड़री ग्राम पंचायत में सरकारी निर्माण कार्यो में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने के बाद संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत में रोजगार सेवक व पंचायय मित्र की तरफ से काफी अनियमितता बरती गई है। वर्ष 2019-20 में ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यो की यदि जांच कराई जाए तो काफी अनियमितता सामने आएगी। महिलाओं का आरोप है कि उनके द्वारा काम किया गया था, लेकिन अभी उसका भुगतान नहीं हो सका है। आरोप है कि एक तालाब की खुदाई कराकर उसका तीन नाम से तीन बार में एमबी कराकर भुगतान करा लिया गया है। तालाब के गहरीकरण, बाउंड्रीवाल व समतलीकरण के नाम पर भी काफी अनियमिता बरती गई है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से श्रीराम, संदीप कुमार, विनोद कुमार, श्रीनाथ, मालती, उर्मिला, रिंकी, उषा, हीरालाल, चिन्तामणि रामरक्षा, बुधनी आदि शामिल रहे।