फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायस्थ समाज को सरकार दें सम्मान नही तो पड़ेगा भारी : प्रभाकर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज स्थिति एक अतिथि गृह में मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव और प्रभाकर श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा कायस्थ समाज की हो रही उपेक्षा एवं अपमानजनक रवैए से भारी रोष है। कायस्थ समाज को सम्मान न देना भाजपा को भारी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में किसी भी कायस्थ को जगह नहीं दिया गया, बल्कि एकमात्र कायस्थ मंत्री को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया। भाजपा सरकार व संगठन की इस कायस्थ विरोधी मानसिकता से कायस्थ समाज खुद को पूरी तरह से ठगा और अपमानित महसूस कर रहा है। यूपी में भाजपा द्वारा लोकसभा सीट, राज्य सभा, विधान परिषद तथा मेयर पद के लिए एक भी सीट नही दिया गया। कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कायस्थ समाज अपनी हैसियत भाजपा को बताएगी और अपना विकल्प चुनेगी। कायस्थ ने संविधान बनाने, लोकतंत्र बनाने में साथ दिया। कायस्थ समाज के लोग देश के लिए एक होकर संघर्ष किया, वैसे ही एक होकर भाजपा के विरुद्ध लड़ने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। आने वाले चुनावों में भाजपा विरुद्ध समाज के लोग घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान के तहत कायस्थो के प्रति इनके नफरत को बताते हुए वोट न देने की अपील करेंगे। कहा कि यदि कायस्थों की अवहेलना होगी तो वह कायस्थ जाति के पक्ष में बात करने वाले के साथ कायस्थ समाज खड़ा होकर सरकार बनाएगा। उपाध्यक्ष शिवनारायण लाल श्रीवास्तव, संतोष, सुनील कुमार, अशोक कुमार ,विवेक, सन्तोष श्रीवास्तव, गिरीश लहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें