फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्टफोन पाकर चहकीं राजकीय महाविद्यालय की छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राजकीय महिला महाविद्यालय राबर्ट्सगंज में रविवार को स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य रामशकल ने 147 छात्राओं में स्मार्टफोन वितरित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने छात्राओं से कहा कि एक समय था जब अटल बिहारी बाजपेई जी ने पूरे देश को सड़कों के माध्यम से जोड़ने का काम किया। वहीं आज की सरकार डिजिटल कनेक्टिविटी पर जोर दे रही है। सोनभद्र जैसा जिला पिछड़ा न रह जाए, इसके लिए छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन/टेबलेट देकर उनके ऑनलाइन पहुंच को सुगम बनाया जा रहा है। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. वंदना ने की। संचालन रवींद्र यादव ने किया। प्राध्यापक डॉ. आनंद कुमार, डॉ. दिलीप सिंह, डॉ. प्रभात, मंजूषा राय, किशन लाल, विकास कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें