फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: गोवर्धन पूजा... पुजारी ने खौलते दूध से नहाकर मांगी बारिश

विज्ञापन
मारकुंडी पहाड़ी ​स्थित वीर लोरिक पत्थर पर गोवर्धन पूजा में शामिल श्रद्धालु। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
सोनभद्र। मारकुंडी घाटी स्थित ऐतिहासिक वीर लोरिक पत्थर परिसर में मंगलवार को विराट गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। गोवर्धन पूजा समिति एवं संरक्षक मंडल की ओर से आयोजित इस पूजा में पुजारी राजेंद्र यादव ने खौलते दूध से स्नान कर अच्छी बारिश की कामना की। इस आयोजन में विभिन्न जाति-धर्म और राजनीतिक विचारधाराओं से जुड़े लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डीपी यादव, एमएलसी लाल बिहारी यादव और सांसद छोटेलाल खरवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा और रमेश दुबे मौजूद रहे। पूजन के दौरान पुजारी राजेंद्र यादव ने खौलते दूध से स्नान किया। उन्होंने मौसम और आगामी राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर भविष्यवाणी भी की। गोवर्धन पूजा समिति के संरक्षक मंडल के सदस्य रोशन लाल यादव ने वीर लोरिक पत्थर परिसर को पर्यटन मानचित्र में शामिल करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि यह स्थल सभी जाति-धर्म के लोगों की आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यहां आयोजित होने वाला कार्यक्रम सामाजिक समरसता की मिसाल पेश करता है। एडवोकेट दयाराम यादव ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर अनिल यादव, जय प्रकाश उर्फ चेखुर पांडेय, सुनील गोंड, विजय यादव, रमेश यादव, फूलवंती देवी, राम वृक्ष यादव, केपी यादव, तेजधारी यादव, सईद कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें