सोनभद्र। जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने जिले के अमन व चैन कायम रखने के लिए जिले के 13 व्यक्ति पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट ने 11 आवांछनीय तत्वों को छह महीने के लिए जिला बदर कर दिया है। दो अवांछनीय तत्वों को साप्ताहिक हाजिरी के आदेश दिये हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत प्रदीप चौहान निवासी अमौली राबर्ट्सगंज, सूरज वर्मा निवासी एनटीपीसी कालोनी रिहंदनगर बीजपुर को साप्ताहिक हाजिरी के आदेश दिए हैं। वहीं जिन 11 लोगों को जिला बदर किया गया है उनमें विजय शर्मा निवासी हर्रा कोन, ज्ञानेन्द्र सिंह रेणुकूट पिपरी, दीप पांडेय चतरवार जुगैल, दीप तिवारी दुद्धीचुआं शक्तिनगर, मुकेश राम मुड़ीसेमर विंढमगंज, शारूख खान मल्देवा दुद्धी, शमशेर खान उर्फ कल्लू और अकरम निवासी मल्देवा दुद्धी, शतीम बहेरा करमा, कुलदीप कुमार पाल परासी रेनुसागर अनपरा शामिल है।