दुद्धी। फिरोजाबाद से कांच की बोतल लादकर सिक्किम जा रही एक डीसीएम मंगलवार की सुबह करीब दस बजे रजखड़ घाटी में अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे कांच की सैकड़ों बोतलें टूट कर बिखर गईं। यह संजोग अच्छा रहा कि गाड़ी में बैठे चालक व खलासी बाल बाल बच गए। घटना के बाद चालक व खलासी सुरक्षित बोतलों को छांटने में जुट गए। चालक धर्मेंद्र निवासी फिरोजाबाद ने बताया कि फिरोजाबाद से कांच की बोतलों को लादकर सिक्किम जा रहा था कि उसकी गाड़ी तेज ढाल व घुमावदार रोड पर पलट गई जिससे भारी नुकसान हुआ है। सूचना मालिक को दे दी है।